Home > मनोरंजन > 'सरोजिनी' बायोपिक का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल

'सरोजिनी' बायोपिक का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल

सरोजिनी बायोपिक का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल
X

मुंबई। लॉकडाउन में 'रामायण' का दोबारा प्रसारण हुआ तो इस सीरियल के सभी कलाकारों ने फिर से सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं रामानंद सागर के सीरीयल 'रामायण' में सीता का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं दीपिका चिखलिया इन दिनों चर्चा में हैं। दीपिका चिखलिया अब बड़े पर्दे पर जल्द नजर आने वाली हैं। वह स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री और देश की पहली महिला गवर्नर सरोजिनी नायडू की बायोपिक में नजर आएंगी। उन्होंने फिल्म 'सरोजिनी' के फर्स्ट लुक पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर पर स्वतंत्रता की नायिका की एक अनकही कहानी लिखा है। फर्स्ट लुक पोस्ट में वह कुछ सोचती हुईं नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म का निर्देशन आकाश नायक और धीरज मिश्रा कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता कनू भाई पटेल हैं। यह पहली बार है जब सरोजिनी नायडू के जीवन पर फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। सरोजिनी नायडू को भारत कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। दीपिका चिखलिया आखिरी बार आयुष्मान खुराना की 'बाला' फिल्म में नजर आई थी।

वर्ष 1987 में आई रामानंद सागर की 'रामायण' में दीपिका चिखलिया सीता बनी थी। यह सीरियल 31 जुलाई 1988 तक चली। वहीं कोरोना के कारण देश में लगे लॉकडाउन के दौरान लोगों की मांग पर 'रामायण' का पुन: प्रसारण हुआ। सीरियल 'रामायण' ने हाल में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। दूरदर्शन पर 'रामायण' के पुन: प्रसारण ने दुनियाभर में व्यूअरशिप के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह सीरियल सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीरियल बन गया है। जिसे 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा।

Updated : 8 May 2020 5:48 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top