Home > मनोरंजन > पृथ्वीराज से सामने आया अक्षय और मानुषी का फर्स्ट लुक, इस..दिन होगी रिलीज

पृथ्वीराज से सामने आया अक्षय और मानुषी का फर्स्ट लुक, इस..दिन होगी रिलीज

पृथ्वीराज से सामने आया अक्षय और मानुषी का फर्स्ट लुक, इस..दिन होगी रिलीज
X

मुंबई। अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की आगामी फिल्म पृथ्वीराज काफी समय से चर्चा में है। यह एक ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा है। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा अभिनेता संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम भूमिका में है। लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान मेकर्स ने गुरुवार को कर दिया और इसके साथ फिल्म के सभी मुख्य किरदारों का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है।

फिल्म के फर्स्ट लुक में सभी लीड कलाकारों के किरदारों से पर्दा हटा दिया गया है। यशराज बैनर्स ने फिल्म के सभी मुख्य कलाकारों का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है। फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज के किरदार में होंगे। अभिनेत्री मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी। संजय दत्त 'काका कन्ह' के किरदार में और सोनू सूद राजकवि चंद बरदाई के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म के अन्य किरदारों में आशुतोष राणा और साक्षी तंवर भी नजर आएंगे। फिल्म में इन दोनों कलाकारों का किरदार भी महत्वपूर्ण होगा। चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में 10 जून, 2022 को रिलीज होगी।

Updated : 11 Feb 2022 7:01 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top