Home > मनोरंजन > महाशिवरात्रि पर डराने आ रही है 'रूही', दूसरा गाना हुआ रिलीज

महाशिवरात्रि पर डराने आ रही है 'रूही', दूसरा गाना हुआ रिलीज

महाशिवरात्रि पर डराने आ रही है रूही, दूसरा गाना हुआ रिलीज
X

मुंबई। राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' का दूसरा गाना 'किस्तों' आज रिलीज हो गया हैं। इस गाने को जुबिन नौटियाल और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी हैं।जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है।

इस गाने में जाह्नवी कपूर काफी डरी सहमी सी नजर आ रही हैं। वहीं राजकुमार राव गाने में उनकी देखभाल करते नजर आ रहे हैं। गाने में फिल्म का यह गाना फैंस की बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

डबल रोल में जाह्नवी -

हॉरर कॉमेडी फिल्म में जाह्नवी कपूर डबल रोल में रूही अरोड़ा और अफजाना बेदी के किरदार में नजर आयेंगी। राजकुमार राव गगन अग्रवाल और वरुण शर्मा चीकू के किरदार में होंंगे।फिल्म के अन्य कलाकारों में पंकज त्रिपाठी और रोणित रॉय भी होंगे।

महाशिवरात्रि पर होगी रिलीज-

फिल्म के निर्देशक हार्दिक मेहता है। यह फिल्म दिनेश विजन एवं मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्मित है। फिल्म को जिओ स्टूडियो प्रस्तुत करेगा। फिल्म 'रूही' इसी साल महशिवरात्रि के मौके पर 11 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Updated : 12 Oct 2021 10:54 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top