फिल्म Ajmer-92 का ट्रेलर रिलीज, 250 हिंदू लड़कियों के ब्लैकमेल और रेप का दिखा दिल दहलाने वाला मंजर

फिल्म Ajmer-92 का ट्रेलर रिलीज, 250 हिंदू लड़कियों के ब्लैकमेल और रेप का दिखा दिल दहलाने वाला मंजर
X
फिल्म 21 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म अजमेर-92 का दिल दहलाने वाला ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसकी कहानी साल 1992 में अजमेर में हुए हिंदू लड़कियों के रेप पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है की शहर की 250 लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया था। एक पत्रकार ने हिम्मत कर लड़कियों पर हो रहे अत्याचार के षड्यंत्र का खुलासा किया था। इसके बाद उसकी भी मुश्किलें बढ़ गई।

ये फिल्म अजमेर में साल 1992 में हुए रेपकांड पर बेस्ड है। जहां फारूक और नफीस चिश्ती प्रमुख खादिम परिवार के सदस्य हैं। वो अजमेर शरीफ दरगाह की देखभाल के लिए जिम्मेदार थे। उनके नेतृत्व में युवाओं के एक समूह ने लगभग 250 से ज्यादा हिंदू लड़कियों के साथ कई सालों तक बार-बार गैंगरेप किया गया और ब्लैकमेल किया गया, जो 1992 में खत्म हुआ। इन लड़कियों में कई नाबालिग भी थीं।

ट्रेलर में रोते-बिलखते माँ-बाप

फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया की किस प्रकार सालों तक लड़कियों से ब्लैलमेल कर रेप होता रहा और पुलिस एवं प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह से उस दौर में बदमाश बेखौफ थे और इस तरह के कुकर्म को अंजाम देने में जरा भी नहीं हिचकते थे।

21 जुलाई को होगी रिलीज -

इस फिल्म को पुष्पेंद्र सिंह ने डायरेक्ट किया है और सूरज पाल राजक, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह व पुष्पेंद्र सिंह ने लिखा है। ये 21 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

Tags

Next Story