Home > मनोरंजन > बेमेल परिवार की कहानी 'आंख मिचौली' में नजर आएगा भाग्यश्री का बेटा, रिलीज डेट तय

बेमेल परिवार की कहानी 'आंख मिचौली' में नजर आएगा भाग्यश्री का बेटा, रिलीज डेट तय

बेमेल परिवार की कहानी आंख मिचौली में नजर आएगा भाग्यश्री का बेटा, रिलीज डेट तय
X

मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु और मृणाल ठाकुर की आगामी फिल्म 'आंख मिचौली' की रिलीज डेट मेकर्स ने तय कर दी है। यह फिल्म अगले साल 13 मई को रिलीज होगी।'आंख मिचौली' एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है। अभिमन्यु और मृणाल ठाकुर के अलावा फिल्म में परेश रावल, शरमन जोशी, दिव्या दत्ता, अभिषेक बनर्जी, दर्शन जरीवाला, ग्रुशा कपूर और विजय राज भी हैं। फिल्म की कहानी एक बेमेल परिवार के बारे में है।

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग भारत और यूरोप में हुई है।'आंख मिचौली' जितेंद्र परमार द्वारा लिखी गई है। वहीं संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है।'आंख मिचौली' सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया, उमेश शुक्ला और आशीष वाघ की मेरी गो राउंड स्टूडियोज द्वारा निर्मित है। फिल्म के निर्देशक उमेश शुक्ला है। यह फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Updated : 24 Nov 2021 9:25 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top