Shefali Jariwala Prayer Meet: शेफाली जरीवाला की प्रेयर मीट में भावुक हुआ परिवार; पिता का रो-रोकर बुरा हाल, पति पराग ने संभाला

Shefali Jariwala Prayer Meet: कांटा लगा फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने सभी को चौंका दिया है। 27 जून को उनका निधन हुआ, जिसके बाद उनके परिवार, दोस्तों और फैंस में गहरा दुख है। अब मुंबई में उनके लिए प्रेयर मीट रखी गई।
पिता को संभालते दिखे पति पराग
सोशल मीडिया पर प्रेयर मीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शेफाली के पिता फूट-फूट कर रोते नजर आ रहे है। उन्हें देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। इस मुश्किल वक्त में शेफाली के पति पराग त्यागी ने उन्हें संभाला। पराग खुद भी गहरे सदमे में है, लेकिन उन्होंने परिवार के लिए हिम्मत दिखाई।
वीडियो में पराग त्यागी का अपने ससुर को संभालना लोगों के दिल को छू गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को देखकर भावुक हो उठे।
इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान
शेफाली जरीवाला एक पॉपुलर एक्ट्रेस थी। उन्हें सबसे पहले म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से पहचान मिली थी। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज और प्रोजेक्ट्स किए जिनमें बेबी कम ना, रात्रि के यात्रि, शैतानी रस्में, मुझसे शादी करोगी शामिल है। वे बिग बॉस 13 का भी हिस्सा रही थी, जहां उन्हें खूब पसंद किया गया था।
शेफाली की निजी जिंदगी
शेफाली की पहली शादी हरमीत सिंह से हुई थी, जो ज्यादा लंबी नहीं चली। बाद में उन्होंने एक्टर पराग त्यागी से शादी की और दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। शेफाली और पराग की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थी। अब उनके जाने से पराग पूरी तरह टूट चुके है।
