Home > मनोरंजन > दिव्या दत्ता ने फिल्म धाकड़ का फर्स्ट लुक किया शेयर, फैंस को आया पसंद

दिव्या दत्ता ने फिल्म धाकड़ का फर्स्ट लुक किया शेयर, फैंस को आया पसंद

दिव्या दत्ता ने फिल्म धाकड़ का फर्स्ट लुक किया शेयर, फैंस को आया पसंद
X

मुंबई। 2021 में रिलीज होने वाली चर्चित फिल्मों में एक धाकड़ में कई बड़े सितारे नजर आने वाले है। एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धाकड़' में कंगना रनौत लीड रोल में हैं और फिल्म में वह एजेंट अग्नि की भूमिका में नजर आएंगी। वहीँ इस फिल्म में अर्जुन रामपाल खूंखार विलेन रुद्रवीर के रूप में नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा दिव्या दत्ता भी एक अहम किरदार में नजर आने वाली है।

इस फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही कलकारों के लुक्स और पोस्टर बाहर आने लगे है। अर्जुन रामपाल का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी होने के बाद मेकर्स ने आज अभिनेत्री दिव्या दत्ता का भी फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया। इस पोस्टर में पोस्टर में दिव्या का लुक काफी खतरनाक लग रहा हैं। उन्होंने साड़ी पहनी हुई है, जो कि एक पैर में घुटनों तक चढ़ी हुई है। वह खुले बालों में है और उनके हाथों एवं पैरों में महावर लगा हुआ है और उनके हाथों की उंगलियों के बीच सुलगती हुई सिगरेट नजर आ रही है, जो उनके लुक और भी निडर बना रही हैं।

सोशल मीडिया पर दिव्या दत्ता का यह लुक काफी पसंद किया जा रहा हैं। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। ये फिल्म 1 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी।इसका निर्देशन रजनीश घई कर रहे हैं और निर्माता सोहेल मकलई हैं।

Updated : 12 Oct 2021 11:03 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top