बैन के बावजूद पाकिस्तान में छाई ‘धुरंधर’, Netflix ट्रेंडिंग ने खोली हकीकत

बैन के बावजूद पाकिस्तान में छाई ‘धुरंधर’, Netflix ट्रेंडिंग ने खोली हकीकत
X
भारत में 1000 करोड़ कमाने के बाद पाकिस्तान में भी धुंरधर ने मचाया बवाल। बैन बाद भी नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने अपना जलवा अब पाकिस्तान में भी दिखाना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान में बैन होने के भी धुरंधर Netflix पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही है। इस खबर को सुनकर आप भी चौंक गए होंगे। लेकिन ‘धुरंधर भारत के बाद विदेशों में भी ट्रेंड कर रही है।

पाकिस्तान में नंबर-1 पर धुरंधर

आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। जिन देशों में यह फिल्म थियेटर में रिलीज़ तक नहीं हो पाई, वहीं अब ओटीटी पर इसका जलवा साफ नजर आ रहा है। खास बात यह है कि पाकिस्तान के थियेटर में ‘धुरंधर’ बैन होने के बावजूद यह वहां Netflix पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही है।

जब धुरंधर थियेटर में रिलीज़ हुई थी। तब पाकिस्तान और कई खाड़ी देशों में फिल्म पर बैन लगाया गया था। जिससे फिल्म मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसके बावजूद धुरंधर फिल्म का क्रेज वहां के लोगों के बीच कभी कम नहीं हुआ। रिलीज़ के समय ही पाकिस्तान से कई वीडियो सामने आए थे, जिनमें शादियों और आयोजनों में ‘धुरंधर’ के गाने बजते नजर आए।

Netflix पर आने के बाद पाकिस्तान में धुरंधर ने मचाई धूम

जब फिल्म को Netflix पर ग्लोबल लेवल पर रिलीज़ किया गया, तो पाकिस्तान में इसने बड़ी तेजी से धूम मचा दी। सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स में साफ दिख रहा है कि Netflix Pakistan की टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में ‘धुरंधर’ पहले नंबर पर है। कई यूज़र्स और मीडिया रिपोर्ट्स ने भी इस ट्रेंड को कन्फर्म किया है।

कहानी ने मचाया सबसे ज्यादा बवाल

दरअसल, धुरंधर की कहानी पाकिस्तान के ल्यारी इलाके और वहां की गैंग वॉर के बैकग्राउंड पर आधारित है। फिल्म में भारत का एक अंडरकवर एजेंट हमजा अली मज़ारी बनकर वहां दाखिल होता है और आतंकवादी नेटवर्क को अंदर से खत्म करने का मिशन शुरू करता है। यही वजह रही कि फिल्म को पाकिस्तान में बेहद विवादित माना गया और सिनेमाघरों में बैन कर दिया गया।

लेकिन ओटीटी पर आते ही हालात बदल गए। Netflix पर फिल्म आने के बाद ये तेजी से पाकिस्तान में देखी जाने लगी और इसपर जमकर रिएक्शन आने लगें। कई लोग इस बात से हैरान हैं कि एक भारतीय फिल्ममेकर ने ल्यारी को इतनी बारीकी और सच्चाई के साथ कैसे पर्दे पर उतार दिया?

बॉक्स ऑफिस से OTT तक रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

आपको बता देें, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पहले ही भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और एक ही भाषा (Language) में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। थियेटर में ऐतिहासिक सफलता के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इसका दबदबा बना हुआ है।

पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार

फिल्म की सक्सेस के बाद ऑडियंस की निगाहें अब इसके अगले पार्ट पर टिकी हुई हैं। ‘धुरंधर पार्ट-2’ को 19 मार्च 2026, ईद के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा। पहले पार्ट के जबरदस्त फीडबैक मिलने के बाद ऑडियंस नेक्स्ट पार्ट के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। सभी यह जानने को बेताब हैं कि अगली कहानी में क्या नया मोड़ आने वाला है।

Tags

Next Story