Home > मनोरंजन > कोरोना को मात देकर अभिनेता अर्जुन कपूर लौटे शूटिंग पर, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर

कोरोना को मात देकर अभिनेता अर्जुन कपूर लौटे शूटिंग पर, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर

कोरोना को मात देकर अभिनेता अर्जुन कपूर लौटे शूटिंग पर, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर
X

मुंबई। फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना महामारी से जंग जीतकर वापिस शूटिंग पर लौट आये है। उन्होंने फिल्म की सूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। अभिनेता ने कुछ फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए जानकारी दी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए बताया की वह कोरोना से ठीक हो चुके हैं और काम शुरू करने का और इंतजार नहीं कर सकते। अर्जुन आज अपने को-स्टार के साथ रिहर्सल करते हुए अपनी अनटाइटल्ड फिल्म के सेट से कुछ फोटों शेयर की।

इन फोटोज में अर्जुन के चेहरे पर मुस्कान है और वह काफी खुश नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा-'मैं अपनी हैप्पी प्लेस पर वापस आ गया हूं।' साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी शेयर की है। अर्जुन कपूर ने अपने को-स्टार नीना गुप्ता और रकुल प्रीत सिंह को टैग भी किया। फोटो में अभिनेता कंवलजीत सिंह भी नजर आ रहे हैं।

फैंस ने दी प्रतिक्रिया -

अर्जुन कपूर के पोस्ट पर उनके फैंस और सेलिब्रिटीज अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जाह्नवी कपूर, डीनो मोरिया, महीप कपूर, संजय कपूर, मानुषी छिल्लर, टाइगर श्रॉफ, विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना ने उनके पोस्ट को लाइक किया है। गायक गुरु रंधावा और अक्षय मारवाह ने अर्जुन के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

संदीप और पिंकी फरार में आएंगे नजर -

अर्जुन निर्देशक काश्वी नायर की फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के साथ अभिनय कर रहे हैं। यह एक क्रॉस-बॉर्डर लव स्टोरी है। इसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। इस फिल्म के आलावा अर्जुन जल्द ही संदीप और पिंकी फरार में नजर आने वाले हैं। कोरोना की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है।


Updated : 12 Oct 2021 11:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top