Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > मनोरंजन

क्रिस्टोफर नोलन ने की भारत की तारीफ

'भारत का हर नज़ारा फिल्म जैसा'... क्रिस्टोफर नोलन भारत की खूबसूरती के हुए मुरीद

'द ओडिसी' के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंचे क्रिस्टोफर नोलन ने भारत की खूबसूरती, भारतीय क्रू और IMAX तकनीक पर खुलकर बात की।


भारत का हर नज़ारा फिल्म जैसा क्रिस्टोफर नोलन भारत की खूबसूरती के हुए मुरीद

मुंबई। हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) के प्रमोशन के लिए भारत दौरे पर हैं। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने भारत की खूबसूरती और यहां काम करने के अनुभव की जमकर तारीफ की। नोलन ने कहा कि भारत में शूटिंग करना उनके लिए हमेशा यादगार अनुभव रहा है। उन्होंने कहा, "जब आप एक फिल्ममेकर की नजर से भारत को देखते हैं, तो हर तरफ ऐसी चीजें दिखाई देती हैं जिन्हें कैमरे में कैद करने का मन करता है। यहां का हर दृश्य, हर बनावट और हर लोकेशन अपने आप में सिनेमाई लगती है।"

जोधपुर और मुंबई में कर चुके हैं शूटिंग

क्रिस्टोफर नोलन ने बताया कि उन्हें भारत में दो बार काम करने का अवसर मिला। पहली बार उन्होंने 'द डार्क नाइट राइजेज' की शूटिंग के लिए जोधपुर का रुख किया, जबकि दूसरी बार फिल्म 'टेनेट' के अहम दृश्य मुंबई में फिल्माए। उन्होंने भारतीय तकनीकी टीम की भी सराहना करते हुए कहा कि यहां के असिस्टेंट डायरेक्टर्स, कैमरा क्रू और पूरी यूनिट के साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव रहा।

पूरी 'द ओडिसी' IMAX कैमरों से शूट

नोलन ने बताया कि 'द ओडिसी' उनकी पहली ऐसी फिल्म है, जिसे पूरी तरह IMAX कैमरों पर शूट किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले IMAX कैमरों की आवाज के कारण भावनात्मक दृश्यों की शूटिंग मुश्किल होती थी, लेकिन इस बार नए 'ब्लिम्पिंग सिस्टम' की मदद से कैमरों की आवाज काफी कम हो गई। इससे पूरी फिल्म IMAX फॉर्मेट में शूट करना संभव हो पाया।

भारतीय दर्शकों के लिए खास अनुभव

भारतीय IMAX दर्शकों को लेकर नोलन ने कहा कि उनकी पूरी टीम का उद्देश्य यही था कि दर्शकों को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ सिनेमाई अनुभव मिले। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत में बड़े IMAX पर्दे पर फिल्म देखने वाले दर्शकों को एक अलग और यादगार अनुभव मिलेगा।

Related to this topic: