Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > मनोरंजन

Boney Kapoor Emotional Post

बेटी अंशुला कपूर की शादी के बाद भावुक हुए बोनी कपूर, शेयर की अनदेखी तस्वीरें; बोले- 'इस पल को हमेशा संजोकर रखूंगा'

बेटी अंशुला कपूर की शादी के बाद बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया। शादी की अनदेखी तस्वीरें साझा करते हुए बेटी और दामाद के लिए प्यार जताया।


बेटी अंशुला कपूर की शादी के बाद भावुक हुए बोनी कपूर शेयर की अनदेखी तस्वीरें बोले- इस पल को हमेशा संजोकर रखूंगा

मुंबई। फिल्म निर्माता बोनी कपूर अपनी बेटी अंशुला कपूर की शादी के बाद भावुक नजर आए। अंशुला ने 6 जुलाई को अपने लंबे समय के साथी रोहन ठक्कर से शादी की। शादी के कुछ दिन बाद बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए बेटी के इस खास पल को अपनी जिंदगी की सबसे यादगार यादों में से एक बताया।

बोनी कपूर ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें

बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर शादी की कई खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में कपूर परिवार के अलावा कई बॉलीवुड सितारे भी नजर आए। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि अपनी बेटी अंशुला को दुल्हन बनते देखना उनके लिए बेहद भावुक और यादगार अनुभव रहा, जिसे वह हमेशा संजोकर रखेंगे।

शादी में शामिल हुए कई बॉलीवुड सितारे

अंशुला और रोहन की शादी निजी समारोह में संपन्न हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी और रिसेप्शन में अनिल कपूर, जान्हवी कपूर, आमिर खान, जावेद अख्तर, बॉबी देओल, सोनम कपूर, माधुरी दीक्षित, हेमा मालिनी, अनुपम खेर, सोनू निगम समेत कई फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं।

पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पत्र लिखकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। इस खास संदेश के लिए बोनी कपूर ने सार्वजनिक रूप से आभार भी व्यक्त किया था।

मां की याद से जुड़ा था दुल्हन का लुक

अंशुला कपूर ने अपनी शादी में दिवंगत मां मोना शौरी कपूर का 42 साल पुराना टिश्यू और जरदोजी वाला दुपट्टा पहना। उन्होंने डिजाइनर तरुण तहिलियानी के साथ मिलकर अपना वेडिंग आउटफिट इसी दुपट्टे के अनुरूप तैयार कराया, जिसने उनके ब्राइडल लुक को भावनात्मक स्पर्श दिया।

कौन हैं रोहन ठक्कर?

रोहन ठक्कर पेशे से स्क्रीनराइटर हैं और लंबे समय से अंशुला कपूर के करीबी दोस्त रहे हैं। दोनों ने कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया।

Related to this topic: