Home > मनोरंजन > रिहाना और ग्रेटा टुमबर्ग पर बरसा बॉलीवुड, #IndiaAgainstPropaganda, #IndiaTogether हुआ ट्रेंड

रिहाना और ग्रेटा टुमबर्ग पर बरसा बॉलीवुड, #IndiaAgainstPropaganda, #IndiaTogether हुआ ट्रेंड

रिहाना और ग्रेटा टुमबर्ग पर बरसा बॉलीवुड, #IndiaAgainstPropaganda,   #IndiaTogether हुआ ट्रेंड
X

मुंबई। विदेश हस्तियों द्वारा देश में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में बयान जारी करने पर विदेश मंत्रालय ने आपत्ति जताई है। वहीँ देश भर में सोशल मीडिया पर ट्विटर के जरिए दो हैशटैग शुरू किए- #india together (एकजुट भारत) और #india against propaganda (दुष्प्रचार के खिलाफ भारत) मुहीम शुरू की गई है। जिसमें भारतीय राजनेताओं सहित बॉलीवुड स्टार्स ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

#इंडियाअगेंस्टप्रोपेगेंडा (दुष्प्रचार के खिलाफ भारत) शुरू होने के कुछ ही घंटों के अंदर इसमें 50 हजार से अधिक लोगों ने शिरकत की। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने सबसे पहले वार करते हुए पॉपस्टार रिहाना को मूर्ख बताया। कंगना ने कहा कि ये किसान नहीं आतंकवादी हैं। सीमापार चीन इस ताक में बैठा है कि भारत कमजोर हो और वह उसे हड़प जाए।

अक्षय कुमार ने किया ट्वीट -

अक्षय कुमार ने एक ट्वीट में कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि पूरे मामले का सौहार्द्रपूर्ण समाधान हो, बजाय इसके कि मतभेद पैदा करने की कोशिश की जाए।

झूठे प्रोपेगेंडा का शिकार नहीं बनना चाहिये -

अजय देवगन ने कहा कि लोगों को भारत और भारतीय राजनीति के खिलाफ चलाए जा रहे झूठे प्रोपेगेंडा का शिकार नहीं बनना चाहिए। यह जरूरी है कि देशवासी आपस में लड़ने की बजाय एकजुट खड़े हों।

अर्ध्यसत्य खतरनाक -

सुनील शेट्टी ने अपने ट्वीट में कहा कि हमें मामले को समग्रता के साथ समझना चाहिए। अर्ध्यसत्य से खतरनाक चीज कोई और नहीं है।

ऐसे बयान कतई बर्दाश्त नहीं

पार्श्वगायक कैलाश खेर ने कहा कि भारत के बढ़ते वर्चस्व को देखकर भारत विरोधी लोग किसी भी हद तक गिर सकते हैं। एक ऐसे समय जब भारत विश्वमानवता की भलाई के लिए महामारी के उपचार में काम आने वाली वैक्सीन की आपूर्ति कर रहा है, इस तरह का काम किया जा रहा है। हमें ऐसे बयानों को कतई बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पॉपस्टार रिहाना, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा टुमबर्ग और पाकिस्तानी मूल की बालिका शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता मलाला ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किए थे।

Updated : 12 Oct 2021 10:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top