Breaking News
  • गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मुंद्रा पोर्ट और स्कूलों पर भी अलर्ट
  • भोपाल: जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, जेके हॉस्पिटल एवं एलएन मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी
  • इंदौर में EV चार्जिंग से आग, 8 की मौत: 4 लोग गंभीर, बिजली बंद होने से घर का इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुला
  • MP में महिला बंदियों को जल्द मिलेगी खुली जेल, प्रदेश की जेल व्यवस्था में बदलाव
  • 'धुरंधर 2' को मिला A सर्टिफिकेट, 3 घंटे 50 मिनट की होगी आदित्य धर की फिल्म
  • कुलदीप यादव का लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन, सीएम योगी समेत कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं
  • UP: फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व MLA विजय सिंह के घर धमाका, 6 लोग घायल

होम > मनोरंजन

बादशाह और नोरा के गानों में विवाद

बादशाह के गाने पर बवाल, लेकिन नोरा फतेही-संजय दत्त के नए गाने के बोलों पर क्यों नहीं उठ रहे सवाल?

बादशाह के ‘टटीरी’ विवाद के बीच नोरा फतेही के नए गाने पर भी उठे सवाल


बादशाह के गाने पर बवाल लेकिन नोरा फतेही-संजय दत्त के नए गाने के बोलों पर क्यों नहीं उठ रहे सवाल

रैपर बादशाह के गाने ‘टटीरी’ को लेकर इन दिनों विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गाने के बोलों में एक स्कूली छात्रा पर की गई टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर कई संगठनों तक ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस विवाद के बाद बादशाह को माफी भी मांगनी पड़ी, वहीं हरियाणा पुलिस की कार्रवाई और लॉरेंस गैंग की धमकी जैसी खबरों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इसी बीच एक्ट्रेस नोरा फतेही और एक्टर संजय दत्त का नया गाना ‘सरके तेरी चुनर सरके’ रिलीज हुआ है, जो फिल्म ‘केडी-द डेविल’ का हिस्सा बताया जा रहा है। गाना सामने आने के बाद इसके बोल और डांस स्टेप्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग गाने के लिरिक्स को भद्दा और आपत्तिजनक बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स यह सवाल भी उठा रहे हैं कि इस गाने को लेकर उतना विरोध क्यों नहीं दिखाई दे रहा, जितना बादशाह के गाने पर देखने को मिला।

नोरा फतेही के लिए खास मौका

यह गाना नोरा फतेही के लिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए वह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रही हैं। नोरा ने इस प्रोजेक्ट को अपने करियर का बड़ा अवसर बताया है और कहा है कि गाने की एनर्जी और डांस स्टेप्स दर्शकों को पसंद आएंगे। हालांकि अब तक उन्होंने गाने के बोलों पर उठ रहे सवालों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यूट्यूब पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस गाने के हिंदी लिरिक्स गीतकार रकीब आलम ने लिखे हैं। रकीब आलम भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई भाषाओं की फिल्मों के लिए गीत लिख चुके हैं और उन्होंने ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘गैंगस्टर’ और ‘मैक्सिमम’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा ‘सामी सामी’, ‘ए बिड्डा ये मेरा अड्डा’ और ‘जागो जागो बकरे’ जैसे लोकप्रिय गानों के लिरिक्स भी उन्होंने ही लिखे हैं।

संजय दत्त भी नजर आए

गाने में संजय दत्त का अलग अंदाज भी देखने को मिल रहा है। लेकिन कुछ दर्शकों को उनका यह डांस और लुक खास पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया पर कई लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि ऐसे गानों को लेकर दोहरी प्रतिक्रिया क्यों देखने को मिलती है।

दरअसल, बॉलीवुड में पहले भी कई बार गानों के बोल और प्रस्तुति को लेकर विवाद होते रहे हैं। जब भी किसी गाने के लिरिक्स पर आपत्ति उठती है, तब मनोरंजन जगत में यह बहस शुरू हो जाती है कि गानों की लोकप्रियता के लिए कहीं सीमाओं का उल्लंघन तो नहीं किया जा रहा। अब देखना होगा कि इस नए गाने को लेकर आगे क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Related to this topic: