Home > मनोरंजन > किशोर कुमार के प्रशंसक हैं आयुष्मान खुराना, सिंगर को 91वीं जयंती पर किया याद

किशोर कुमार के प्रशंसक हैं आयुष्मान खुराना, सिंगर को 91वीं जयंती पर किया याद

किशोर कुमार के प्रशंसक हैं आयुष्मान खुराना, सिंगर को 91वीं जयंती पर किया याद
X

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना सिंगर किशोर कुमार के हमेशा से बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने मंगलवार को गायक किशोर कुमार को उनकी 91वीं जयंती पर उन्हें याद किया। अभिनेता ने अपनी थ्रोबैक वीडियो शेयर कर किशोर कुमार को श्रद्धांजलि दी। किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त, 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में एक बंगाली परिवार में हुआ था। किशोर कुमार के बचपन का नाम आभास कुमार गांगुली था।

आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया। वीडियो में आयुष्मान 1972 की फिल्म मेरे जीवन साथी का गाना ओ मेरे दिल के चैन गा रहे हैं। अभिनेता आयुष्मान खुराना एक अच्छे सिंगर भी हैं। आयुष्मान खुराना ने वीडियो शेयर कर लिखा-'हैप्पी बर्थडे किशोर दा! किशोर कुमार, यह वीडियो जुलाई 2018, क्राकोव, पोलैंड में शूट किया गया था। हम अंधाधुन के क्लाइमेक्स की शूटिंग कर रहे थे और अक्षय वर्मा और मैं मैंने शॉट्स के बीच में हमेशा की तरह जाम कर दिया।

किशोर कुमार की 91वीं जयंती पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। किशोर कुमार की आवाज का आज भी हर कोई दीवाना है। किशोर कुमार अद्भूत प्रतिभा के धनी थे। वह प्लेबैक सिंगर, अभिनेता, लेखक, फिल्म निर्माता, संगीतकार थे। किशोर कुमार मजाकिया और मस्तमौला किस्म के इंसान थे।

किशोर के बड़े भाई अशोक कुमार भी भारतीय सिनेमा की मशहूर हस्ती थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना जल्द ही निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म में नजर आएंगे। वह फिल्म में एक क्रॉस फंक्शनल एथलीट की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 35 वर्षीय अभिनेता ने अपने करियर में कई तरह की भूमिका निभाई है।

आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की शुरुआत एंकर के रूप में की थी। आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म 'विक्की डोनर' 2012 में रिलीज हुई थी। अपनी पहली फिल्म से ही आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में खास जगह बना ली। उन्होंने लगातार अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया है।

Updated : 4 Aug 2020 2:32 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top