Home > मनोरंजन > अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने सुनाई गुड न्यूज, दोबारा पेरेंट्स बनने वाला है कपल

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने सुनाई गुड न्यूज, दोबारा पेरेंट्स बनने वाला है कपल

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने सुनाई गुड न्यूज, दोबारा पेरेंट्स बनने वाला है कपल
X

मुंबई। अपनी फ़िटनेस और एक्टिंग के लिए बॉलीवुड में मशहूर अर्जुन रामपाल इन दिनों एक अलग ही कारण से चर्चेा में बने हुए है। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को शेयर किया है। जिसके बाद कन्फर्म हो गया कि अर्जुन और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं।

मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, "reality or AI?" । तस्वीरों में गैब्रिएला ने फ्लोई ऑरेंज कलर का गाउन पहना हुआ है। गैब्रिएला के फोटो पोस्ट करने के बाद अर्जुन रामपाल ने उस पर दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया। वहीँ दूसरे एक्टर्स और दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं।

पहले से एक बेटा और दो बेटियां -

बता दें कि र्जुन रामपाल और उनकी पहली पत्नी मेहर जेसिका ने शादी के 21 साल बाद 2019 में तलाक ले लिया। उसके बाद से ही अर्जुन और गैब्रिएला एक-दूसरे को डेट कर रहे है। कपल के एक तीन साल का बेटा भी है। वहीँ अर्जुन को की पहली पत्नी से दो बेटियां हैं।


Updated : 29 April 2023 12:52 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top