Home > मनोरंजन > भारतीय टीम के समर्थन में उतरे अर्जुन कपूर, पोस्ट कर ट्रोलर दिया जवाब

भारतीय टीम के समर्थन में उतरे अर्जुन कपूर, पोस्ट कर ट्रोलर दिया जवाब

भारतीय टीम के समर्थन में उतरे अर्जुन कपूर, पोस्ट कर ट्रोलर दिया जवाब
X

मुंबई।सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर ने रविवार को हुई भारत और न्यूजीलैंड मैच पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपने इस पोस्ट के जरिये अर्जुन ने भारतीय क्रिकेट टीम का हौसला बढ़ाया है।


अर्जुन कपूर ने लिखा-'अगर भारत एक मैच हार जाता है तो हमारा अहंकार टूट जाता है। पिछले 10 सालों में यह टीम कितना बेहतरीन खेली है या इसने हमारे चेहरों पर कितनी मुस्कुराहट और उम्मीदें बिखेरी हैं। हमें नहीं भूलना चाहिए हमारे लोग पिछले एक साल से केवल आपके मनोरंजन के लिए एक बंद माहौल में खेल रहे हैं। भले ही आज उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं है मगर एक फैन होने के नाते हमें उन्हें सोचने और हार से सीखने का वक्त देना चाहिए। कोई भी आदमी हारना पसंद नहीं करता है लेकिन जरूरी यह है कि कोई भी ऐसे हारने वालों को भी पसंद नहीं करता है जो दूसरे लोगों की हार पर बोलते हैं। थोड़ा समझदार बनें, हम लोग अपने अहंकार के लिए नहीं जीत रहे हैं।' अर्जुन कपूर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वर्कफ़्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही मोहित सूरी निर्देशित फिल्म एक विलेन रिटर्न में नजर आयेंगे।

Updated : 5 Nov 2021 5:36 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Video Desk

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top