अरिजीत सिंह ने किया कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट , अनुष्का शंकर के साथ की धमाकेदार परफॉर्मेंस

अरिजीत सिंह ने अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा किया था। इसके बाद पहली बार वह कोलकाता में लाइव परफॉर्मेंस के लिए आए। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में रविवार 8 फरवरी को एक लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन हुआ। अरिजीत सिंह के साथ सितार वादक अनुष्का शंकर मंच पर एकसाथ अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस की। इसके अलावा, मशहूर परकशनिस्ट बिक्रम घोष भी उनके साथ मौजूद थे।
क्यों बोले अरिजीत- मैं बहुत नर्वस हूंँ
यह कॉन्सर्ट अरिजीत की प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद पहली लाइव परफॉर्मेंस थी। कॉन्सर्ट की शुरुआत अरिजीत ने बंगाली क्लासिक ‘माया भोरा राती’ से की। जिसे मूल रूप से लक्ष्मी शंकर ने गाया था और पंडित रवि शंकर ने कंपोज किया था। मंच पर अनुष्का शंकर ने उन्हें परिचय देते समय अरिजीत इमोशनल हो गए और कहा, “मैं बहुत नर्वस हूँ। मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद।”
इसके बाद दोनों कलाकारों ने मिलकर ‘ट्रेसेस ऑफ यू’ का डुएट पेश किया। यह गाना अनुष्का शंकर द्वारा कंपोज किया गया है और इसे मूल रूप से नोरा जोन्स ने गाया था।
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग?
आपको बता दें, 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि वह अब कोई नया प्लेबैक प्रोजेक्ट नहीं लेंगे। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा था: “नमस्ते, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। इतने सालों से श्रोताओं का जो प्यार मिला, उसके लिए धन्यवाद। अब मैं प्लेबैक सिंगिंग में कोई नया काम नहीं लूंगा। यह सफर शानदार रहा।” हालांकि अभी तक इसकी वजह सामने नहीं आई है कि उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग क्यों छोड़ी।
अरिजीत सिंह का सफर
अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के जीयागंज में हुआ। उनकी मां शास्त्रीय गायिका थीं और मौसी तबला वादक। बचपन से ही उन्हें संगीत में रुचि थी। उन्होंने 2005 में रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया। हालांकि वह जीत नहीं सके, लेकिन उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर संजय लीला भंसाली ने उन्हें फिल्म सांवरिया में गाने का मौका दिया। इसके बाद अरिजीत ने ‘मर्डर 2’ के गाने ‘फिर मोहब्बत करने चला है’ से प्लेबैक सिंगिंग में डेब्यू किया। ‘रब्ता’ और अन्य हिट गानों के बाद वह बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर बन गए।
अरिजीत ने अब तक 532 हिंदी, 144 बंगाली और 25 तेलुगु गानों समेत लगभग 700 से अधिक गाने गाए हैं। उन्हें 2 नेशनल अवॉर्ड, 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड, और कुल 122 अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। उन्होंने 2015 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।
