Home > मनोरंजन > "ऐ कोहली चौका मार" अनुष्का शर्मा ने विराट से की अपील

"ऐ कोहली चौका मार" अनुष्का शर्मा ने विराट से की अपील

ऐ कोहली चौका मार अनुष्का शर्मा ने विराट से की अपील
X

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वह अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली से कह रही है। स्नुषका का यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का विराट से एक फैन की तरह चौका मारने की अपील कर रहीं है। अनुष्का की इस अपील पर उनके पास ही बैठे विराट एक अजीब सा रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे है।

लॉकडाउन के कारण अनुष्का अपने पति विराट के साथ मुंबई स्थित अपने घर पर रहकर इसका पालन कर रहीं है। वह समय-समय पर सोशल मीडिया पर वीडियोज पोस्ट कर अपने फैन्स का मनोरंजन करती रहती है। आज अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह विराट से कह रही हैं कि," ऐ कोहली चौका मार न क्या कर रहा है।" इस वीडियो के केप्शन में उन्होंने लिखा है की मेरे विचार से लॉकडाउन के कारण फील्ड से दूर चल रहे विराट इन दिनों क्रिकेट के मैदान को मिस कर रहे हैं क्योंकि मैदान पर लाखों फैन्स से उनको बहुत प्यार मिलता है। ऐसे ही उनके फैन के उनकी याद दिलाने का प्रयास किया है।

अनुष्का का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद कमेंट आ रहे है। इस पोस्ट पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने कमेंट किया है की अनुष्का सिक्स की डिमांड करनी चाहिए थी।


Updated : 18 April 2020 6:24 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top