Home > मनोरंजन > विराट-अनुष्का ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, बताया नाम

विराट-अनुष्का ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, बताया नाम

विराट-अनुष्का ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, बताया नाम
X

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एवं फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 11 जनवरी को एक बेटी के माता -पिता बने है। दोनों के फैंस बेटी की झलक पाने के लिए बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे। फैंस की इस एक्साइटमेंट को देखते हुए अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही बेटी का नाम भी बताया है।

इस तस्वीर में अनुष्का अपनी गोद में लिए हुई है और अनुष्का एवं विराट अपनी बेटी को प्यार से निहार रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने इस खूबसूरत तस्वीर को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा-' हम अपनी जिंदगी, प्यार और कृतज्ञता के साथ जी रहे थे, लेकिन जब से हमारे जीवन में यह छोटी वामिका आई है, तब से इसने हमारी जिंदगी को एक नया मोड़ दे दिया है। कभी-कभी केवल कुछ मिनटों में आंसू, हंसी, चिंता और आनंद जैसी भावनाएं अब अनुभव हो जाती हैं। हालांकि, नींद अब मायावी लगती है, लेकिन हमारा दिल खुशियों से भर गया है। आप सबकी दुआओं और अच्छी कामनाओं के लिए धन्यवाद।'

फैंस कर रहे पसंद -

इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। फैंस के बीच विरुष्का के नाम से मशहूर विराट और अनुष्का अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। विराट और अनुष्का ने बीते अगस्त में ही घर में आने वाली खुशखबरी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी।


Updated : 12 Oct 2021 10:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top