Home > मनोरंजन > आलिया 2021 में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के रूप में करेंगी दर्शकों के दिलों पर राज

आलिया 2021 में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के रूप में करेंगी दर्शकों के दिलों पर राज

आलिया 2021 में गंगूबाई काठियावाड़ी के रूप में करेंगी दर्शकों के दिलों पर राज
X

मुंबई। नए साल की शुरुआत के साथ मनोरंजन के क्षेत्र में भी इस साल रौनक लौटने की उम्मीद है। इस साल कई बड़े सितारों की फ़िल्में रिलीज होनी हैं। जो कोरोना एवं लॉकडाउन के चलते पिछले साल रिलीज नहीं हो सकी। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की प्रतीक्षित मूवी गंगूबाई काठियावाड़ी' इस साल सिनेमा घरों में रिलीज होगी। ये फिल्म महसूर लेखक हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुम्बई' पर आधारित है।इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है।

संजय लीला भंसाली की कंपनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस मूवी की रिलीज की जानकरी दी है। आठ सेकण्ड के इस वीडियों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कंपनी ने लिखा , "बहादुर, बिंदास और अपनी आंखों में शोले लिए 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 2021 पर राज करने को तैयार है....

बता दें की ये फिल्म पिछले साल से रिलीज होने का इंतजार कर रहीं है। पहले ये 11 सितम्बर 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ गई। अब जारी टीजर के बाद स्पष्ट है की ये फिल्म इस साल 2021 में रिलीज होगी।





Updated : 12 Oct 2021 11:05 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top