Home > मनोरंजन > आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहुंचे जोधपुर, जल्द बजेगी शादी की शहनाई !

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहुंचे जोधपुर, जल्द बजेगी शादी की शहनाई !

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहुंचे जोधपुर, जल्द बजेगी शादी की शहनाई !
X

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का 28 सितंबर को जन्म दिन है। इसे मनाने के लिए उसके साथ फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट भी जोधपुर पहुंची है। वे रविवार को ही जोधपुर पहुंचे थे। जानकार सूत्र कयास लगा रहे है कि वे वेडिंग लोकेशन देखने जोधपुर आए है।

रणबीर और आलिया रविवार को जोधपुर पहुंचे थे। यहां से वे सीधे जवाई बांध स्थित जवाई रिसॉर्ट पहुंचे। इस क्षेत्र में तुेंदए बहुत है। दोनों जवाई लेपर्ड एरिया में सफारी कर तेंदुए देखेंगे। आज शाम को सफारी के बाद दोनों सडक़ मार्ग से वापस जोधपुर आएंगे। यहां आने के बाद उनका सीधे मेहरानगढ़ फोर्ट जाने का कार्यक्रम है। यहां से वे उम्मेद भवन जाएंगे। दोनों स्थान पर लोकेशन देखेंगे। वैसे अभी यह तय नहीं है कि रणबीर अपना जन्मदिन जोधपुर में मनाएंगे या नहीं।

कई हस्तियां आ चुकी जोधपुर -

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की शादी जोधपुर में ही हुई थी। रणबीर और आलिया कई बार जोधपुर आ चुके हैं। आलिया अपनी सबसे खास सहेली की शादी में आने के अलावा शूटिंग के लिए कई दिन जोधपुर में रह चुकी हैं। प्रियंका की शादी पर करोड़ों रुपये खर्च हुए थे। इसके अलावा मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता का 50वां जन्मदिन भी जोधपुर में बहुत ही भव्य स्तर पर मना चुके हैं। यहां हॉलीवुड के कुछ प्रसिद्ध सितारें भी शादी कर चुके हैं

Updated : 12 Oct 2021 10:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top