Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > मनोरंजन

Akshay Kumar Almost Falls Again

अक्षय कुमार फिर गिरे-गिरे बचे, सैफ अली खान ने संभाला; एक महीने में दूसरी बार हुआ हादसा

अक्षय कुमार फिल्म ‘हैवान’ के प्रमोशन के दौरान गिरते-गिरते बच गए। पीछे खुला दरवाजा होने से उनका संतुलन बिगड़ा, लेकिन सैफ अली खान ने उन्हें तुरंत संभाल लिया।


अक्षय कुमार फिर गिरे-गिरे बचे सैफ अली खान ने संभाला एक महीने में दूसरी बार हुआ हादसा

akshay kumar almost fall video viral |

मनोरंजन। अक्षय कुमार एक बार फिर गिरते-गिरते बच गए। फिल्म ‘हैवान’ के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर पहुंचे थे। इसी दौरान पैपराजी को पोज देते समय अक्षय का संतुलन बिगड़ गया। पीछे मौजूद खुला दरवाजा उनके लिए परेशानी की वजह बना, लेकिन सैफ अली खान ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया।

खुले दरवाजे से बिगड़ा बैलेंस

पैपराजी के सामने पोज देते समय अक्षय पीछे की ओर मौजूद दरवाजे से टिकने लगे। दरवाजा खुला होने के कारण उनका सहारा अचानक हट गया और वह पीछे की तरफ लड़खड़ा गए। अक्षय को गिरता देख पास खड़े सैफ ने तुरंत हाथ बढ़ाकर उन्हें संभाल लिया। इसके बाद दोनों कलाकार इस घटना पर हंसते नजर आए।

एक महीने में दूसरी बार ऐसा हुआ

अक्षय के साथ यह घटना करीब एक महीने में दूसरी बार हुई है। इससे पहले जुलाई में लंदन में भारत-इंग्लैंड मैच देखने पहुंचे अक्षय चलते समय ठोकर लगने से गिरते-गिरते बचे थे। उस समय भी सैफ अली खान उनके साथ मौजूद थे। हालांकि तब अक्षय ने खुद ही अपना संतुलन संभाल लिया था।

कैजुअल लुक में नजर आए दोनों स्टार

प्रमोशन के दौरान अक्षय ब्राउन चेक्ड शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक कैप में नजर आए। वहीं सैफ अली खान ने ब्लैक फुल-स्लीव टी-शर्ट, लाइट ब्लू जींस और चश्मा पहना था। दोनों ने पैपराजी के लिए साथ में पोज दिए और एक-दूसरे से हाथ भी मिलाया।

18 साल बाद साथ दिखेगी जोड़ी

अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद फिल्म ‘हैवान’ में एक साथ नजर आएंगे। दोनों इससे पहले ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘ये दिल्लगी’, ‘तू चोर मैं सिपाही’ और ‘कीमत’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

11 सितंबर को रिलीज होगी ‘हैवान’

‘हैवान’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। फिल्म का टीजर भी जारी किया जा चुका है। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related to this topic: