Ramayana: रामायण में भरत बनेंगे आदिनाथ कोठारे, एक्टर ने खुद की पुष्टि, बोले - ये मेरे लिए वरदान जैसा है

रामायण में भरत बनेंगे आदिनाथ कोठारे, एक्टर ने खुद की पुष्टि, बोले - ये मेरे लिए वरदान जैसा है
X
रामायण में भरत का रोल निभाएंगे आदिनाथ कोठारे, एक्टर ने खुद की कास्टिंग की पुष्टि, कहा- ये मेरे लिए सौभाग्य

Ramayana: नितेश तिवारी की मचअवेटिड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल जैसे बड़े सितारों के नाम पहले ही सामने आ चुके है। अब फिल्म में भरत के किरदार को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है।

मराठी एक्टर आदिनाथ कोठारे फिल्म में भरत की भूमिका निभाने जा रहे है। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की है। आदिनाथ ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया,“यह मेरे लिए बेहद सम्मान और गर्व की बात है। रामायण सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे भव्य फिल्मों में से एक बनने जा रही है। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका देने के लिए मैं मुकेश छाबड़ा, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा का दिल से आभारी हूं। उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और भरत जैसे अहम किरदार की जिम्मेदारी मुझे सौंपी।”

फिल्म रामायण को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग 2026 की दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। यश रावण की भूमिका निभा रहे है और सनी देओल हनुमान के रूप में दिखाई देंगे। लक्ष्मण का किरदार अभिनेता रवि दुबे निभाएंगे। इसके अलावा लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

आदिनाथ कोठारे कौन है?


आदिनाथ कोठारे मराठी फिल्मों का जाना-पहचाना चेहरा है। वो नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रॉयल्स’ में भी नजर आ चुके है। इसके अलावा उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की प्रोड्यूस की हुई फिल्म ‘पाणी’ को डायरेक्ट किया था, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

Tags

Next Story