Home > मनोरंजन > अभिनेत्री विद्या सिन्हा ने क्रिटीकेयर अस्पताल में ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

अभिनेत्री विद्या सिन्हा ने क्रिटीकेयर अस्पताल में ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

अभिनेत्री विद्या सिन्हा ने क्रिटीकेयर अस्पताल में ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर
X

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा गुरुवार को दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गईं। उन्होंने मुंबई, जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में गुरुवार को अंतिम सांस ली।

विद्या सिन्हा को कुछ दिन पहले गंभीर हालत में मुंबई के जुहू के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह लंबे वक्‍त से बीमार थीं और काफी दिनों से वह वेंटिलेटर पर ज‍िंदगी की जंग लड़ रही थीं। विद्या सिन्हा को फेफड़ों और हार्ट की समस्या थी। विद्या सिन्‍हा के निधन का समाचार मिलने पर बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड के सितारों ने उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की और सोशल मीडिया पर भी तमाम सिनेमा प्रेमियों ने उनके न‍िधन पर दुख जताया।

विद्या सिन्‍हा ने 1974 में फ‍िल्‍म रजनीगंधा से कर‍ियर की शुरुआत की थी। इस फ‍िल्‍म में वह अमोल पालेकर संग नजर आई थीं और पहली ही फ‍िल्‍म से छा गई थीं। इसके बाद छोटी सी बात, मेरा जीवन के बाद 1977 में छह फ‍िल्‍में देने वाली अदाकारा बन गईं। विद्या सिन्हा ने छोटी सी बात, रजनीगंधा, पति पत्नी और वो, मुक्ति, स्वयंवर, मगरूर, सफेद झूठ, तुम्हारे लिए जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

हाल के दिनों में वह टीवी सीरियलों में काम कर रही थीं और 'काव्यांजलि', 'कबूल है' और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' जैसे टीवी सीरियलों में दिखाई दी थीं। इससे पहले विद्या सिन्हा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। साल 2009 में उन्होंने अपने दूसरे पति डॉक्टर सालुंखे पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का दोषी ठहराया था जिसके बाद साल 2011 में दोनों को तलाक मिल गया था।

Updated : 15 Aug 2019 3:32 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top