Home > मनोरंजन > अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन

अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन

अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन
X

मुंबई। बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लम्बे समय से बीमार चल रही थी। उनके निधन से बॉलवुड में शोक की लहर है। लता मंगेशकर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। कुमकुम का असली नाम जैबुनिस्सा था।

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने ट्वीट किया-'मुझे अभी पता चला कि जानी मानी अभिनेत्री कुमकुम जी का देहांत हुआ। मुझे ये सुन कर बहुत दुख हुआ। अल्लाह उनको जन्नत नसीब करें।'

दिवंगत अभिनेता जगदीप के बेटे अभिनेता नावेद जाफरी ने उनके निधन पर ट्वीट किया-'हमने एक और नगीना खो दिया। मैं बचपन से इन्हें जानता था और वह हमारे लिए परिवार थी। वह शानदार कलाकार के साथ एक अच्छी इंसान भी थीं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें, कुमकुम आंटी।'

22 अप्रैल 1934 को बिहार के शेखपुरा में जन्मी कुमकुम गुरुदत्त की खोज माना जाती है। क्योंकि वह सबसे पहले साल 1954 में गुरुदत्त के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर-पार' में अभिनय करती नजर आई थी। इस फिल्म का मशहूर गाना 'कभी आर कभी पार लगा तीरे नजर' कुमकुम पर ही फिल्माया गया था। इसके बाद कुमकुम कई फिल्मों में अभिनय करती नजर आई। कुमकुम ने लगभग 100 से भी ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था। उनकी प्रमुख फिल्मों में कुंदन, सीआईडी, नया दौर, मदर इंडिया, कोहिनूर, उजाला, श्रीमान फंटूश, एक सपेरा एक लुटेरा आदि शामिल हैं।

इसके अलावा वह साल 1963 में भोजपुरी फिल्म 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो' में भी मुख्य भूमिका में अभिनय करती नजर आई थी, यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। कुमकुम ने सज्जाद अकबर खान से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। फिल्मों में उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। कुमकुम के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

Updated : 28 July 2020 3:24 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top