अभिनेता अक्षय कुमार हुए कोरोना संक्रमित, फैंस जल्द स्वस्थ होने की मांग रहे दुआ

X
By - स्वदेश डेस्क |4 April 2021 1:51 PM IST
Reading Time: मुंबई। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। इस तरह की जानकारी अक्षय कुमार ने खुद ट्विट कर दी है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।
अक्षय कुमार ने रविवार को ट्विट करते हुए बताया कि उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था। आज सुबह उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसलिए वह खुद अपने घर में ही एकांतवास में रहकर इलाज करवा रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने संपर्क में आने वालों से तत्काल कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है। अभिनेता के संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद से उनके फैंस परेशान हो गए है। सभी फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे है।
Next Story
