Home > मनोरंजन > अभ्युदय आश्रम की मदद करेंगे तो भूमि पेडनेकर पिलाएंगी आपको चाय

अभ्युदय आश्रम की मदद करेंगे तो भूमि पेडनेकर पिलाएंगी आपको चाय

विवेक पाठक

अभ्युदय आश्रम की मदद करेंगे तो भूमि पेडनेकर पिलाएंगी आपको चाय
X

सोनचिडिय़ा फिल्म की शूटिंग के समय भूमि पेडनेकर ने जिस अभ्युदय आश्रम में बाल कलाकार का बर्थडे मनाया था अब वे उसी अभ्युदय आश्रम के लिए डोनेशन की अपील कर रही हैं। भूमि ने अपने फेसबुक पेज पर लिंक जारी करते हुए कहा है कि अगर आप मेरे साथ मिलना चाहते हैं। बातें करना चाहते हैं। कॉफी पीना चाहते हैं तो आप बस मुरैना के अभ्युदय आश्रम की कुछ मदद कर दीजिए।

फिल्मी कलाकारों की इस तरह की अपील का खासा असर रहता है। वे हम पर गहरा असर छोड़ते हैं। वे टीवी पर एड करते हुए हमें काफी कुछ सिखाने की कोशिश करते हैं। वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि इसके लिए एड कंपनी उन्हें इसके एवज में बड़ा पैकेज देती है। बरसों से फेयर एंड लवली क्रीम लगाने की सलाह हिन्दी सिने अभिनेत्रियां युवतियों और महिलाओं को देती आ रही हैं। लक्स साबुन से नहाकर ही उनकी जैसी त्वचा पायी जा सकती है ऐसा श्रीेदेवी, माधुरी दीक्षित, जूही चावला, करीना कपूर से लेकर आज की दौर की अभिनेत्रियों ने साल दर साल टीवी पर कहा है। शाहरुख ,आमिर और सलमान खान से लेकर ऋतिक रोशन और रणवीर कपूर तक कोका कोला, थम्सअप और पेप्सी पीने के लिए करोड़ों देशवासियों को अपने एड से प्रेरित करते रहे हैं। अपनी इस व्यवसायिक अपीलों और सलाहों के अलावा भी कई कलाकार कुछ बिना फायदे की बातें भी कभी कभी कर लिया करते हैं। वे पशु पक्षियों के प्रति प्रेम और दया की बातें करते हैं तो कभी कभी कई कलाकारों ने शाकाहार के लिए भी लोगों को प्रेरित किया है।

इन अपीलों का असर भी होता है। हमारा हीरो या हीरोइन हमसे अपनेपन के साथ जो कहता है हम उसे टाल नहीं पाते। ऐश्वर्या राय ने लंबे समय से आई डोनेशन का अभियान छेड़ रखा है। वे टीवी पर जब पूछते हुए कहती हैं कि जाते समय आप दुनिया को क्या देकर जाएंगे मैं अपनी आंखे देकर जाउंगी तो एक पल को हर कोई नेत्रदान के लिए सोचने को मजबूर हो जाता है। टीवी और सिनेमा की दुनिया की यही ताकत है। पर्दे के हीरो हीरोइन जब कुछ अच्छा कहते और करते हैं तो हम रोमांचित हो जाते हैं ऐसा करने के लिए। कोरोना आपदा के समय सोनू सूद ने कितनी मन भरकर हजारों लोगों की मदद की है आज किसे नहीं पता। मुंबई सिने दुनिया के इस कलाकार ने लोगों को कभी प्लेन के टिकट से घर पहुंचवाया तो कभी हजारों लोगों के खाने और आने जाने का इंतजाम किया। सोनू सूद कोरोना काल में आमिर, सलमान और शाहरुख खान से भी बड़े मददगार और नेकदिल नायक साबित हुए हैं। नेकदिली में ऐसा ही नाम सामने आ रहा है भूमि पेंडनेकर का।

भूमि मुरैना के उस अभ्युदय आश्रम की चिंता कर रही हैं जो निराश्रित बालकों, महिलाओं के पालन पोषण के साथ उन्हें सम्मानजनक जीवन की राह दिखा रहा है। भूमि इस आश्रम की न केवल नियमित रुप से मदद कर रही हैं बल्कि लोगों को भी ऐसा करने की ओर प्रेरित कर रही हैं।

भूमि ने सोनचिडिय़ा फिल्म के समय से बना वो रिस्ता निरंतर कायम रखा है। अपने व्यस्त जीवन में से मुरैना के अभ्युदय आश्रम की चिंता करने वाली भूमि को बहुत बहुत बधाइयां। वाकई में भूमि के साथ चाय पीने के लिए आपको अभ्युदय आश्रम की मदद करने में पीछे नहीं हटना चाहिए।

Updated : 21 Dec 2020 9:54 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top