Home > मनोरंजन > 55 साल के हुए फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा, बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने दी जन्मदिन की बधाई

55 साल के हुए फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा, बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने दी जन्मदिन की बधाई

55 साल के हुए फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा, बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने दी जन्मदिन की बधाई
X

मुंबई। अनुभव सिन्हा एक बेहतरीन फिल्म निर्देशक हैं। अनुभव सिन्हा आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 22 जून 1965 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इंजिनीयरिंग करने के बाद अनुभव ने दो साल तक नई दिल्ली में बतौर इंजीनियर नौकरी की। उसके बाद वह मुंबई आ गए। मुंबई आकर उन्होंने पंकज पराशर के साथ बतौर सहायक निर्देशक काम करना शुरू किया। उन्होंने जीटीवी पर स्वतंत्र निर्देशक के रूप में काम किया और कई सीरियल का निर्देशन किया। अनुभव सिन्हा की बतौर निर्देशक 2001 में फिल्म 'तुम बिन' रिलीज हुई थी। साधारण स्टारकास्ट के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी। उनकी इस फिल्म को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म एक लव स्टोरी पर आधारित थी। अनुभव सिन्हा के जन्मदिन पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने बधाई दी है।

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने निर्देशक अनुभव सिन्हा को जन्मदिन क बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा-'जन्मदिन की शुभकामनाएं अनुभव सिन्हा। मैं आपको आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य, खुशी और सफलता की कामना करता हूं।'

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अनुभव सिन्हा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस वर्ष शांति, सफलता, व्हिस्की और मटन से भरा हो !!! आप फैटलेस सेल्फी ले सके।'

फिल्‍म प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने ट्विटर पर लिखा-'हमारे देश के सबसे पावरफुल फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

अनुभव सिन्हा की फिल्म 'थप्पड़' इसी साल 22 फरवरी को रिलीज हुई है। इस फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को समीक्षकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और दर्शकों ने भी फिल्म को पसंद किया। फिल्म 'तुम बिन' के बाद 'आपको पहले भी कहीं देखा है' अनुभव सिन्हा की बतौर निर्देशक और लेखक दूसरी फिल्म है। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'दस' बतौर निर्देशक अनुभव सिन्हा के करियर की पहली सबसे बड़ी फिल्म रही। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। चौथी फिल्म 'तथास्तु' साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म अमेरिकी फिल्म जॉन क्यू की कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 2007 में आई फिल्म 'कैश' से अनुभव सिन्हा पहली बार प्रोड्यूसर बने थे। इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। उसके बाद उनकी फिल्म 'रा-वन', 'मुल्क' और 'आटर्किल 15' को काफी पंसद किया गया। फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।

Updated : 22 Jun 2020 7:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top