Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर में जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ जारी, अब तक 2 नक्सली मारे जाने की खबर

बीजापुर में जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ जारी, अब तक 2 नक्सली मारे जाने की खबर
X

Two Naxalites killed in Bijapur Naxal Encounter : बीजपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार तड़के से जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में अब तक दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल इलाके में जवानों की टुकड़ियों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल के जवानों ने मुठभेड़ स्थल से 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए है। इनमें से एक महिला नक्सली का शव भी शामिल है। बताया जा रहा है कि, शव के साथ ही जवानों ने मौके से 1 INSAS Rifle, गोला बारूद समेत अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ सुबह करीब 9 बजे इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में हुई। उन्होंने बताया कि, इस जगह पर सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

सुरक्षा बल के जवान लगातरा क्षेत्र में सर्चिंग कर माओवादियों के ठिकानों में सेंध लगा रहे है। मुठभेड़ अभी जारी है, बैक-अप के लिए कैंप से एक और टीम रवाना हो चुकी है। जवानों ने आशंका जताई है कि, मरने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।

Tags

Next Story