Home > शिक्षा > महाराष्ट्र : राज्य पुलिस में 12500 से अधिक पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती

महाराष्ट्र : राज्य पुलिस में 12500 से अधिक पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती

महाराष्ट्र : राज्य पुलिस में 12500 से अधिक पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती
X

मुंबई। कोरोना वायरस के चलते केन्द्र से लेकर राज्य सरकार तक जहां लगातार अपने खर्चों में कटौती कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ उन युवाओं के लिए यह बड़ी खबर है जो पुलिस में जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने ऐलान किया है कि वह बड़ी तादाद में पुलिस की भर्ती करने जा रही है।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, "महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला किया है कि 12,500 पुलिसकर्मियो की राज्य में बहाली की जाएगी।" इससे पहले, उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने जुलाई के महीने में कहा था, ''कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस बल के कार्य तनाव को कम करने के लिए 10,000 कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, राज्य रिजर्व पुलिस बल की महिला बटालियन को भी नागपुर के कटोललतुका में स्थापित किया जाएगा।

अजीत पवार ने कहा था कि इस कदम से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के युवाओं को मदद मिलेगी क्योंकि उन्हें पुलिस बल में सेवा का मौका मिलेगा। पवार ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि भर्ती प्रक्रिया एक वर्ष के भीतर पूरी हो जाए। उन्होंने अधिकारियों को राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष एक प्रस्ताव रखने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा था कि इसके अलावा, महिला बटालियन में 1,384 पद सृजित किए जाएंगे और भर्ती को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रत्येक चरण में 461 पद भरे जाएंगे।

Updated : 16 Sep 2020 2:23 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top