Home > शिक्षा > नौकरी > एमपीपीईबी में ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी की निकली भर्ती

एमपीपीईबी में ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी की निकली भर्ती

एमपीपीईबी में ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी की निकली भर्ती
X

भोपाल। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने राज्य के किसान कल्याण तथा विकास विभाग में कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यपालिक) एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (कार्यपालिक) के पद पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 863 वैकेंसी निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर 2020 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए 24 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। पद, वैकेंसी और योग्यता का ब्योरा इस प्रकार है -

सीधी भर्ती - वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (कार्यपालिक)- कुल 58 पद

- कृषि में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या कृषि इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन

सीधी भर्ती - वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (कार्यपालिक)- कुल 14 पद (संविदा कर्मी के लिए 20 प्रतिशत आरक्षित)

- कृषि में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या कृषि इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन

सीधी भर्ती - ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी - कुल 614 पद

- कृषि या उद्यानिकी में स्नातक की उपाधि

सीधी भर्ती - ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी - कुल 153 पद (संविदा कर्मी के लिए 20 प्रतिशत आरक्षित)

- कृषि या उद्यानिकी में स्नातक की उपाधि

आयु सीमा - 18 वर्ष से 40 वर्ष

मध्य प्रदेश के एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

सभी पदों के लिए उम्मीदवार का मध्यप्रदेश के रोजगार कार्यालय में एक्टिव रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

चयन - लिखित परीक्षा।

29 नवंबर तक आवेदन पत्र में ऑनलाइन करेक्शन की जा सकेगी।

भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 10 फरवरी 2021 से 13 फरवरी 2021 निर्धारित की गई है।

पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Updated : 6 Nov 2020 1:30 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top