रेलवे में निकली 22,000 हजार पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई..

रेलवे में निकली 22,000 हजार पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई..
X
रेलवे में निकली 22,000 हजार पदों के लिए भर्ती, कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई, कौन भर सकता है फॉर्म? जाने पूरी डिटेल..

इंडियन रेलवे ने बंपर भर्ती निकाली हैं। जो लोग रेलवे में जॉब पाने का इंतजार कर रहे है, तो उनके लिए खुशखबरी है। क्योंकि इस बार भारतीय रेलवे ने हजारों में भर्ती निकाली है। लेकिन आपको यह नहीं पता कि कैसे अप्लाई करें, तो बिलकूल भी टेंशन न लें। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अप्लाई कर सकते है।

अप्लाई करने की लास्ट डेट?

इंडियन रेलवे ने ग्रुप D के लिए 22,000 पदों (positions) पर भर्ती निकाली है। जिसमें अप्लाई करने के लिए भी डेट बदल दी गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इसके लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। पहले इसमें अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 फरवरी थी। लेकिन अब कैंडिडेट्स 2 मार्च 2026 तक अप्लाई कर पाएंगे। जिससे प्रिपरेशन करने वाले स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा। जिससे वह अच्छे से तैयारी कर पाएंगे। आइए अब जान लेते हैं कि ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको बस कुछ स्टेप को फॉलो करना होगा।

ऐसे करें अप्लाई-

  • इंडियन रेलवे ने ग्रुप D में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा।
  • 31 जनवरी 2026 से एक्टिव अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • पोस्ट का चयन करें और जरूरी डिटेल भरें।
  • जिसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।
  • आगे के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल के रख लें।

कौन कर सकता है अप्लाई

चलिए आपको अब बता देते है कि इसमें कौन अप्लाई कर अप्लाई कर सकता है। 10वीं पास स्टूडेंट भी इसमें अप्लाई कर सकता है। उसके पास आईटीआई प्रमाणपत्र या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना चाहिए। 18 साल से 33 साल तक के कैंडिडेट इसमें अप्लाई कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग (Reserved Category) के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

कैसे होगा सलेक्शन?

ये एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड (CBT) होने वाले हैं। जिसमें जो कैंडिडेट्स CBT में पास हो जाएंगे फिर उनका फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) होगा। इसमें पास होने के बाद आपके डॉक्यूमेंट की वेरिफिकेशन होगी और मेडिकल टेस्ट होगा। जब कैंडिडेट इन सब में पास हो जायेगा, तो लास्ट में उसे जॉइनिंग लेटर दिया जायेगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अप्लाई करने की लास्ट डेट 2 मार्च है। इसलिए आप जल्द से जल्द अप्लाई कर लें।

Tags

Next Story