Home > शिक्षा > CBSE ने घोषित किया 12वीं का परीक्षा परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

CBSE ने घोषित किया 12वीं का परीक्षा परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

CBSE ने घोषित किया 12वीं का परीक्षा परिणाम, यहां देखें रिजल्ट
X

नईदिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में इस वर्ष 99.37 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कियों ने लड़कों को इस साल पछाड़ दिया है।

बोर्ड ने कहा है कि 2021 की परीक्षा के लिए कुल 14,30,188 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 13,69,745 नियमित और 60,443 निजी और पत्राचार केउम्मीदवार हैं। 13,69,745 नियमित उम्मीदवारों में से 13,04,561 उम्मीदवारों के परिणाम आज घोषित किए गए हैं और बाकी 65,184 उम्मीदवारों के परिणाम बाद में 5 अगस्त तक घोषित किए जाएंगे, क्योंकि उनके परिणाम प्रक्रियाधीन हैं।

बोर्ड ने कहा है कि 70,000 से अधिक छात्रों ने इस साल 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं जबकि 1.5 लाख से अधिक ने 90 प्रतिशत स्कोर किया है। इस साल 99.13 प्रतिशत लड़कों और 99.67 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं।इस साल मेरिट लिस्ट घोषित नहीं की जाएगी। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://cbseresults.nic.in पर उपलब्ध हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:11 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top