Home > शिक्षा > कैरियर > राजस्थान पुलिस कांस्टेबल और एसआई की जल्द निकलेंगी भर्ती

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल और एसआई की जल्द निकलेंगी भर्ती

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल और एसआई की जल्द निकलेंगी भर्ती
X

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान पुलिस में जल्द ही छप्पर फाड़कर भर्ती निकलने वाली है। राजस्थान पुलिस में जल्द ही 9306 पदों पर भर्तियां निकलने वाली हैं। इनमें 8600 कांस्टेबल और 706 एसआई (सब इंस्पेक्टर) के पदों पर भर्ती होगी। यह जानकारी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा- 'पुलिस मुख्यालय में पुलिस विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि रिक्त पदों को भरने के लिए 8 हजार 600 कॉन्स्टेबल एवं 706 एसआई की भर्ती प्रक्रिया आरम्भ की जाए।'

ऐसे में माना जा सकता है कि कांस्टेबल के 8 हजार 600 और सब इंस्पेक्टर के 706 पदों पर राजस्थान पुलिस ऑनलाइन फॉर्म 2019 जल्द ही उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा।

राजस्थान पुलिस भर्ती 2019 के अंतर्गत कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर होगा। संभव है कि कांस्टेबल पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और सब इंस्पेक्टर के लिए ग्रेजुएट रखी जाए।

Updated : 16 Jun 2019 2:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top