Home > शिक्षा > कैरियर > पंजाब बोर्ड पीएसईबी 12वीं रिजल्ट हुआ जारी, ये रहा Direct Link

पंजाब बोर्ड पीएसईबी 12वीं रिजल्ट हुआ जारी, ये रहा Direct Link

पंजाब बोर्ड पीएसईबी 12वीं रिजल्ट हुआ जारी, ये रहा Direct Link
X

नई दिल्ली। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने pseb.ac.in पर 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 90.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा। 94.83% लड़कियां और 90.99% लड़के पास हुए हुए हैं। नतीजे सुबह करीब 11 बजे जारी किए गए। आपको बता दें कि पंजाब बोर्ड ने कोरोना संक्रमण महामारी की वजह से 12वीं कक्षा के कुछ पेपर रद्द कर दिए थे। रद्द किए गए पेपरों के मार्क्स उन पेपरों में प्रदर्शन के आधार पर दिए गए हैं जो पहले हो चुके हैं। स्टूडेंट्स को आयोजित हो चुके पेपरों के बेस्ट तीन विषयों के आधार पर मार्क्स दिए गए। स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल में कम से कम 20 फीसदी मार्क्स और थ्योरी में 33 फीसदी मार्क्स लाने हैं।

पंजाब बोर्ड 12 वीं 2020 का रिजल्ट - यहां करें चेक

>> इस वर्ष कुल 90.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा। 94.83% लड़कियां और 90.99% लड़के पास हुए हुए हैं।

>> उन स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है जिन्होंने एक विषय में इम्प्रूवमेंट के लिए एप्लाई किया था। उन्हें स्थिति ठीक होने पर परीक्षा में बैठने का फिर से मौका दिया जाएगा।

>> ग्रामीण क्षेत्र का रिजल्ट 93.39% और शहरी क्षेत्र का रिजल्ट 91.96% रहा है।

>> बोर्ड ने मेडिकल, नॉन मेडिकल, कॉमर्स, ह्यूमेनिटीज और वोकेश्नल स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया।

Updated : 21 July 2020 7:39 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top