Home > शिक्षा > कैरियर > महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहाँ देखें

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहाँ देखें

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहाँ देखें
X

नई दिल्ली।महाराष्ट्र बोर्ड ( एमएसबीएसएचएसई ) ने maharesult.nic.in और mahahsscboard.maharashtra.gov.in पर एचएससी यानी 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स 1 बजे से वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस बार कुल 90.66 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट के ऐलान के साथ ही करीब साढ़े 15 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2020 से शुरू हुईं थीं। कोरोना लॉकडाउन लागू होने से पहले 12वीं की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी थीं। महाराष्ट्र बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, 12वीं की परीक्षा में इस साल कुल 843552 लड़के, 661325 लड़कियां और 6657 दिव्यांग छात्र शामिल हैं।

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट

>> 95.89 फीसदी रिजल्ट के साथ कोंकण डिवीजन अव्वल रहा है। दूसरे स्थान पर पुणे (92.50 फीसदी) डिविजन रहा। सबसे आखिरी में औरंगाबाद डिविजन (88.18) रहा.

>> साइंस साइड का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। साइंस में 96.93%, आर्ट्स में 82.63%, कॉमर्स में 91.27%, और एमसीवीसी में 86.07% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

>> इस वर्ष कुल पिछले साल से 4.78 फीसदी रिजल्ट अच्छा रहा है। इस वर्ष 90.66% रिजल्ट रहा है जबकि पिछले वर्ष 85.88% पास हुए थे। लड़कियां का रिजल्ट लड़कों से 5.84 फीसदी अच्छा रहा। लड़कियां 93.88 फीसदी पास हुई हैं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 88.04 रहा।

>> रिजल्ट जारी, इस बार कुल 90.66 फीसदी बच्चे पास हुए।

>> महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बुधवार को जानकारी दी कि 12वीं के नतीजे 16 जुलाई को 1 बजे जारी किए जाएंगे। देखें उनका ट्वीट-

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंड्री ऐंड हायर सेकंड्री एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) ने 12वीं की परीक्षा लॉकडाउन शुरू होने से पहले करा ली थी। जबकि 23 मार्च को होने वाली 10वीं की ज्योग्राफी की परीक्षा नहीं सकी थी। बाद में स्थिति को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ज्योग्राफी का पेपर रद्द कर दिया था और कहा था कि अन्य विषयों के औसत मार्क्स के आधार पर इसके मार्क्स दिए जाएंगे।

Updated : 16 July 2020 9:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top