Home > शिक्षा > कैरियर > सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें

सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें

सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें
X

रायपुर/नई दिल्ली। सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट आ गया है। इस बार छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की प्रज्ञा कश्यप ने 100 में 100 मार्क्स लाकर टॉप किया है। प्रसहंश राजपूत 99.33 फीसदी नंबर के साथ दूसरे नंबर पर और भारती यादव 98.67 फीसदी नंबरों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।

12वीं क्लास में तिकेश वैष्णव ने टॉप किया है। उनको 97.80 फीसदी नंबर मिले हैं। श्रेया अग्रवाल ने 12वीं क्लास में दूसरी पोजिशन हासिल की है। उनको 97 फीसदी नंबर मिले हैं। तनु यादव 96.60 फीसदी नंबरों के साथ 12वीं क्लास में टॉप 3 नंबर पर रही हैं।

इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी। इस साल लड़कियों ने लड़कों से ज्यादा स्कोर किया है। कुल 73.62 फीसदी छात्र 10वीं क्लास में पास हुए हैं जबकि 70.59 फीसदी 12वीं क्लास में।

छत्तीसगढ़ की बोर्ड परीक्षा में 12वीं क्लास में लड़कियों का पास पर्सेंटेज 82.02 फीसदी है जबकि लड़कों का 78.59 फीदी।

सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट अब बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट cgbse.nic.in पर उपलब्ध है। जिन छात्रों ने CGBSE बोर्ड एग्जाम 2020 दिया है, वे ऑफिशल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

1. छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं

2. होमपेज पर 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट का लिंक होगा, उस पर क्लिक करें

3. अपना रोल नंबर डालें। आपका रिजल्ट डिस्पले हो जाएगा।

4. भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट ले ले

सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट के टॉपर

रैंक 1 - मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप - 100 फीसदी मार्क्स -

रैंक 2 - बेमेतरा की प्रशंसा राजपूत - 99.33 फीसदी मार्क्स

रैंक 3 - बालोद की भारती यादव - 98.67 फीसदी मार्क्स

रैंक 3- जशुपर जिले के निखिल साउ- 98.67 फीसदी मार्क्स

रैंक 4- जंजगीर जिले का बिजेन्द्र कुमार - 98.50 फीसदी मार्क्स

रैंक 5- बालोद की ममता सिंह - 98.33 फीसदी मार्क्स

रैंक 5- प्रतिभा सिखेरिया - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स

रैंक 5- वीरेन्द्र - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स

रैंक 5- वीरेन्द्र - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स

रैंक 5- गुलाम रब्बानी - जशपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स

रैंक 6- रितेश कुमार सिन्हा - बालोद - 98.17 फीसदी मार्क्स

रैंक 6- छाया निर्मलकार - जंजगीर - 98.17 फीसदी मार्क्स

रैंक 6- असद इकबाल - सूरजपुर - 98.17 फीसदी मार्क्स

Updated : 23 Jun 2020 8:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top