साल 2023 में बंद हो जाएंगी आपकी पसंदीदा ये....17 कारें, खरीदने का आखिरी मौका

साल 2023 में बंद हो जाएंगी आपकी पसंदीदा ये....17 कारें, खरीदने का आखिरी मौका
X
सरकार ने अप्रैल 2023 से उत्सृजन के नए नियमों को लागू करने की बात कही है, जिसके बाद इसे रियल टाइम में चैक किया जा सकेगा

नईदिल्ली। आगामी साल 2023 में जो लोग नई कार खरीदने की योजना बनाने वालों के लिए कुछ खास नहीं रहने वाला। इसका बड़ा कारण कर कंपनियों द्वारा अपनी गाड़ियों की कीमत में बड़ा इजाफा। उसके बाद 17 टॉप कारों के बंद होने की खबर ने सभी को चौंका दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2023 के अप्रैल महीने में देशभर में उत्सर्जन के नए नियमों को लागू कर दिया जाएगा। जिसके बाद कई कर कंपनियों की बड़ी ब्रांडेड कारें हमेशा के लिए बंद हो सकती है। आइए ऐसी कारें कौन-कौन सी है इसकी जानकारी आज हम आपको इस लेख में देने जा रहे है।

दरअसल, सरकार ने अगले साल अप्रैल 2023 से उतसर्जन नए नियमों को लागू करने की बात कही है। जिसे रियल ड्राइविंग एमिशन नॉर्म्स के नाम से भी जाना जाएगा। जिसके बाद वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को रियल टाइम में चैक किया जा सकेगा। इसके लिए वाहनों में खास उपकरण लगाने होंगे। इसे इसे BS6 एमिशन नॉर्म्स का फेज 2 भी कहा जा रहा है। जिसके तहत सबसे ज्यादा डीजल कारें प्रभावित होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कंपनियां कुछ मॉडल्स को अपडेट करने में रुचि नहीं दिखा रहीं। जिसके कारण ऐसी कारों को अप्रैल 2023 से बंद किया जा सकता है।

साल 2023 में बंद होने वाली संभावित कारों की सूची -

  • Honda City 5th Gen Diesel
  • Honda City 4th Gen
  • Honda Jazz
  • Honda Amaze Diesel
  • Honda WR-V
  • Maruti Suzuki Alto 800
  • Mahindra KUV100
  • Mahindra Alturas G4
  • Mahindra Marazzo
  • Hyundai Verna Diesel
  • Hyundai i20 Diesel
  • Tata Altroz ​​Diesel
  • Toyota Innova Crysta Petrol
  • Skoda Superb
  • Skoda Octavia
  • Nissan Kicks
  • Renault Kwid 800

Tags

Next Story