Home > अर्थव्यवस्था > बजट से पहले बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 937 अंक लुढ़का

बजट से पहले बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 937 अंक लुढ़का

बजट से पहले बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 937 अंक लुढ़का
X

मुंबई। बजट से पहले शेयर बाजार मे लगातार उठा-पटक जारी है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भी बाजार में गिरावट लगातार जारी रही। बीएसई का सेंसेक्स बुधवार को 937.66 अंक नीचे, 47,409.93 पर बंद हुआ। बुधवार को इंडसइंड बैंक और टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा 4.4% की गिरावट के साथ बंद हुए। ओवरऑल मार्केट की बात करें बैंकिंग और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

इससे पहले सितंबर, 2020 में लगातार चार दिन गिरावट देखने को मिली थी। 34 कंपनियों के शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। इसके उलट, केवल पांच कंपनियों के शेयर ही अपने 52-सप्ताह के न्यूनतम स्तर तक फिसले। निफ्टी 50 इंडेक्स पर एक दर्जन शेयर हरे, जबकि 38 शेयरों ने लाल निशान के साथ कारोबार का अंत किया। सेंसेक्स पर आधा दर्जन शेयरों में तेजी दर्ज की और 24 शेयरों ने निराश किया। बीएसई पर 1,068 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए 1,845 शेयरों में नरमी देखने को मिली।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में भी सपाट कारोबार दर्ज किया गया। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.33% और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.11% ऊपर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 0.11%, कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.57% और ऑस्ट्रेलियाई शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ है। मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में भी मंदी ही देखने को मिली।

Updated : 12 Oct 2021 11:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top