Home > अर्थव्यवस्था > बाजार को पसंद आया बजट, 24 साल बाद बजट के दिन शेयर मार्केट में बढ़त

बाजार को पसंद आया बजट, 24 साल बाद बजट के दिन शेयर मार्केट में बढ़त

बाजार को पसंद आया बजट, 24 साल बाद बजट के दिन शेयर मार्केट में बढ़त
X

मुंबई । वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करते ही बाजार में उछाल आ गई। दोनों ही सेंसेक्स बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 2314.84 अंकों की बढ़त के साथ 48,600.61 पर बंद हुआ। वहीँ निफ्टी निफ्टी इंडेक्स भी 693 अंकों की बढ़त के साथ 14,328.00 पर बंद हुआ। साल 1997 के बाद पहली बार बजट के दिन इतनी बड़ी बढ़त देखने को मिली है।

बीएसई पर 3,129 शेयरों में कारोबार हुआ। 1,947 शेयरों में तेजी और 981 में गिरावट रही। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 192.62 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो शुक्रवार को 186.13 लाख करोड़ रुपए था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बाजार लगातार 6 सत्रों में गिरावट के साथ बंद हो रहा था।

Updated : 12 Oct 2021 10:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top