Home > अर्थव्यवस्था > सेंसेक्स में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 400 अंकों की गिरावट आई

सेंसेक्स में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 400 अंकों की गिरावट आई

सेंसेक्स में लगातार दूसरे दिन गिरावट,  400 अंकों की गिरावट आई
X

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेसेंक्स ने 400 अंकों का गोता लगाया। सेंसेक्स में गिरावट का यह लगातार दूसरा दिन था। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 49.96 अंक नीचे 52,104.17 पर बंद हुआ था।

बीएसई सेंसेक्स 400.34 अंकों की गिरावट के साथ 51,703.83 पर बंद हुआ। निफ्टी इंडेक्स भी कल के मुकाबले 104.55 अंक नीचे 15,208.90 पर बंद हुआ। बीते दिन इसने 15,313.45 पर कारोबार खत्म किया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने दिन के सबसे निचले स्तर 51,586.34 को भी छुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स आधा फीसदी तक चढ़कर बंद हुए।

कारोबारी सत्र के दौरान 130 कंपनियों के शेयरों ने अपने 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर हासिल किया जबकि सात कंपनियों के शेयर अपने 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर तक फिसल गए। निफ्टी 50 इंडेक्स पर 19 शेयरों ने हरे, जबकि 31 शेयरों ने लाल निशान के साथ कारोबार खत्म किया। निवेशकों ने सबसे ज्यादा फार्मा और आईटी शेयरों की बिकवाली की। इसके विपरीत सरकारी बैंकों के शेयरों में जमकर खरीदारी हुई।

Updated : 12 Oct 2021 10:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top