Home > अर्थव्यवस्था > सप्ताह के पहले दिन 397 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार

सप्ताह के पहले दिन 397 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार

सप्ताह के पहले दिन 397 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार
X

मुंबई। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने का असर बाजार पर दिखने लगा है। वर्तमान में निवेशक सोच-विचार के साथ निवेश कर रहे है। सप्ताह के पहले दिन आज शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स 397 अंकों की गिरावट के बाद 50,395.08 के स्तर पर बंद हुआ। ये सुबह 8 अंक नीचे जाकर सेंसेक्स 50,773.47 पर खुला था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने दिन के सबसे निचले लेवल 49,799.07 को भी छुआ। उधर, निफ्टी इंडेक्स भी 101 अंक नीचे 14,929.50 पर बंद हुआ।

यदि बड़े शेयरों की बात करें तो आज जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, हिंडाल्को और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं डिविस लैब, बजाज फिनसर्व, गेल, बजाज फाइनेंस और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। उल्लेखनीय है कि इस महीने में अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भी भारतीय बाजारों से 7,013 करोड़ रुपये की निकासी की है।

Updated : 12 Oct 2021 10:51 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top