Home > अर्थव्यवस्था > 6 दिन बाद शेयर बाजार में बढ़त पर ब्रेक, सेंसेक्स में आई 19 अंक की गिरावट

6 दिन बाद शेयर बाजार में बढ़त पर ब्रेक, सेंसेक्स में आई 19 अंक की गिरावट

6 दिन बाद शेयर बाजार में बढ़त पर ब्रेक, सेंसेक्स में आई 19 अंक की गिरावट
X

मुंबई। शेयर बाजार में पिछले छह दिन से जारी तेजी पर मंगलवार को उस समय ब्रेक लग गया, जब चौतरफा बिकवाली ने बाजार पर दबाव बना दिया। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन सेंसेक्स 19.69 अंक नीचे 51,329.08 पर बंद हुआ। निफ्टी इंडेक्स भी 6.50 अंक नीचे 15,109.30 पर बंद हुआ। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 51,835.86 को भी छुआ लेकिन आखिरी आधे घंटे में गिरावट के चलते सेंसेक्स 600 अंक नीचे जा पहुंचा।

बाजार की गिरावट में सबसे ऊपर ऑटो और फार्मा शेयर रहे। निफ्टी ऑटो और फार्मा इंडेक्स 1-1% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरने वाला महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 3% की गिरावट के साथ बंद हुआ। टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, कोल इंडिया, डिवीज लैब्स, टीसीएस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। ऊपर जाने वाले शेयरों में 3.95 फीसदी की तेजी के साथ एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस सबसे आगे रहा। एशियन पेंट्स, एचडीएफसी लाइफ, ओएनजीसी, इंडियन ऑयल, टाइटन, श्री सीमेंट्स और विप्रो के शेयर भी चढ़कर बंद हुए।

Updated : 12 Oct 2021 10:57 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top