शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज, सेंसेक्स 2037, निफ्टी 432 अंक गिरा

X
By - स्वदेश डेस्क |21 Dec 2020 5:32 PM IST
Reading Time: मुंबई। शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट दर्ज हुई।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोपहर तक 2037.61 अंकों की गिरावट के साथ 44,923.08 अंक पर पहुंच गया। दोपहर बाद 1406 अंकों की बढ़त मिलने के बाद 45,553.96 पर बंद हुआ। आज बीएसई का कुल व्यापार 178.46 लाख करोड़ रूपए का रहा। जो शुक्रवार को 185.36 लाख करोड़ था।
बीएसई के साथ निफ्टी में भी गिरावट आई है। 432 अंकों की गिरावट के साथ 13,328.40 पर बंद हुआ। वहीँ NSE 1258 अंकों की गिरावट के साथ 29,456.45 पर बंद हुआ। सुबह BSE 28.51 अंक नीचे 46,932.18 पर और निफ्टी 18.65 अंक नीचे 13,741.90 पर खुला था।
इन कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट -
- टाटा मोटर्स, आईटीसी और आरबीएल बैंक के शेयर
- पेट्रोनेट, एलएनजी
- जी एंटरटेनमेंट और फर्स्टसोर्स
- NBCC इंडिया एवं BEL
Next Story
