SBI ने महेंद्र सिंह धोनी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, करेंगे ये...काम

नईदिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई ) ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है। बैंक ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि ब्रांड एंबेसडर के रूप में धोनी कई मार्केटिंग और प्रमोशनल कैंपेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बैंक ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की तनावपूर्ण स्थितियों में संयम बनाए रखने की उनकी क्षमता उल्लेखनीय है। साथ ही स्पष्ट सोच और दबाव में त्वरित निर्णय लेने की उनकी क्षमता उन्हें एसबीआई के साथ जुड़ने के लिए आदर्श बनाती है। एम्बैसडर बनकर वे देशभर में एसबीआई के ग्राहकों और हितधारकों के साथ जुड़ पाएंगे। वहीँ एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा, 'धोनी हमारे ब्रांड के लिए परफेक्ट चॉइस हैं। धोनी के साथ पार्टनरशिप से हमारा लक्ष्य ट्रस्ट, इंटीग्रिटी और अटूट समर्पण के साथ देश और कस्टमर्स की सेवा करने के हमारे कमिटमेंट को मजबूत करना है।'
