Home > अर्थव्यवस्था > अप्रैल में बढ़ी दो पहिया वाहनों की बिक्री, पैसेंजर व्हीकल का मार्केट गिरा

अप्रैल में बढ़ी दो पहिया वाहनों की बिक्री, पैसेंजर व्हीकल का मार्केट गिरा

अप्रैल में बढ़ी दो पहिया वाहनों की बिक्री, पैसेंजर व्हीकल का मार्केट गिरा
X

नईदिल्ली। रूस-यूक्रेन संकट के बीच देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल महीने में 4 फीसदी घट गई है। यात्री वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल, 2022 में 2,51,581 इकाई रही है, जो पिछले वर्ष 2021 में 2,61,633 इकाई रही थी।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बुधवार को आंकड़े जारी करके एक बयान में कहा कि चुनौतियों के कारण आपूर्ति न होने पाने से यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 4 फीसदी की गिरावट आई है। आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल, 2022 में 2,51,581 इकाई रही है, जो पिछले वर्ष 2021 में 2,61,633 इकाई रही थी। इसी तरह अप्रैल में कारों की थोक बिक्री 1,12,857 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 1,41,194 इकाई थी।

दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी -

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के मुताबिक यूटिलिटी वाहनों की थोक बिक्री बढ़कर 1,27,213 इकाई रही, जो एक वर्ष पहले समान अवधि में 1,08,871 इकाई थी। इसी तरह अप्रैल, 2022 में वैन की थोक बिक्री 11,511 इकाई रही है, जो अप्रैल 2021 में 11,568 इकाई थी। हालांकि, दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 15 फीसदी बढ़कर 11,48,696 इकाई हो गई। इसके अलावा इस दौरान तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है।

Updated : 15 May 2022 4:44 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top