रायल एनफील्ड की रफ्तार धीमी, बिक्री में 17 फीसदी की गिरावट

रायल एनफील्ड की रफ्तार धीमी, बिक्री में 17 फीसदी की गिरावट
X

नई दिल्ली। सुविख्यात एवं दमदार दोपहिया वाहन कंपनी रायल एनफील्ड के लिए अप्रैल का महीना कुछ खास नहीं रहा। अप्रैल महीने में रायल एनफील्ड कंपनी की घरेलू बिक्री 59,137 इकाई रही। इस तरह घरेलू बिक्री में 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने बुधवार को आंकड़ें जारी कर जानकारी दी है।

रायल एनफील्ड कंपनी की बिक्री ठीक एक साल पहले अप्रैल महीने में 74,627 इकाई थी। इसी माह में निर्यात 140 फीसदी बढ़कर 3,742 इकाई रहा। वर्ष 2019 का अप्रैल महीना कंपनी के लिए चुनौती की तरह रहा और घरेलू बिक्री 59,137 इकाई के साथ 17 फीसदी का गिरावट दर्ज की गई है।

Tags

Next Story