Home > अर्थव्यवस्था > अब एक और राज्य ने बढ़ाया VAT, जानें अपने शहर में आज के भाव ऐसे

अब एक और राज्य ने बढ़ाया VAT, जानें अपने शहर में आज के भाव ऐसे

अब एक और राज्य ने बढ़ाया VAT, जानें अपने शहर में आज के भाव ऐसे
X

दिल्ली। झारखंड सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने का ऐलान किया, जिससे राज्य में फ्यूल महंगा हो गया है। प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर 2.50 रुपये बढ़ा दिया है। वैट बढ़ोतरी के बाज रांची में पेट्रोल के दाम 71.22 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं और डीजल 66.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यह बदलाव मंगलवार की आधी रात लागू है।

लॉकडाउन 3.0 जारी है और पिछले दिनों कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए। प्रदेश सरकारों ने वैट बढ़ाया, जिसकी वजह से दाम बदले। इससे पहले दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चेन्नै और उत्तराखंड में भी दाम बढ़ गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक फ्यूल की कीमतें और बढ़ेंगी। सूत्रों के मुताबिक, लॉकडाउन हटने के बाद तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम की दैनिक समीक्षा फिर शुरू करेंगी। कंपनियां एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के चलते अपने फायदे-नुकसान का रिव्यू करेंगी। कंपनियों का कहना है कि वे इस वक्त नुकसान सहने की स्थिति में नहीं हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद कच्चे तेल के दाम बढ़े तो वे पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने से परहेज नहीं करेंगी।

अपने शहर में आज के भाव ऐसे करें पता

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Updated : 13 May 2020 7:26 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top