Home > अर्थव्यवस्था > मुकेश अम्बानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बने, तेजी से बढ़ी संपत्ति

मुकेश अम्बानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बने, तेजी से बढ़ी संपत्ति

मुकेश अम्बानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बने, तेजी से बढ़ी संपत्ति
X

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में आई तेजी ने भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी को दुनिया के टॉप रईसों के 100 अरब डॉलर वाले क्लब के काफी निकट पहुंचा दिया है। अभी दुनिया भर में सिर्फ 10 लोग ही 100 अरब डॉलर या उससे अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। अब मुकेश अंबानी 94.1 अरब डालर की संपत्ति के साथ दुनिया के 11वें सबसे रईस व्यक्ति हैं। मुकेश अंबानी ने आज ही व्यक्तिगत संपत्ति के मामले में दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में 11वां स्थान हासिल किया है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के आज के आंकड़ों के मुताबिक मुकेश अंबानी ने फ्रांस की फ्रैंकोइस बेटनकोर्ट मेअर्स को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे रईस व्यक्तियों की सूची में 11वां स्थान हासिल कर लिया है। दो दिन पहले तक मुकेश अंबानी 92.6 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ दुनिया के 12वें सबसे रईस व्यक्ति थे, जबकि फ्रांस की फ्रैंकोइस बेटनकोर्ट मेअर्स 92.9 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी से एक पायदान आगे थीं। सोमवार और मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर मूल्य में आई तेजी ने मुकेश अंबानी के नेटवर्थ को बढ़ाकर 94.1 अरब डॉलर कर दिया।

11वें स्थान पर -

फ्रैंकोइस बेटनकोर्ट मेअर्स की संपत्ति में 0.685 अरब डॉलर की कमी आ गई जिससे उनका नेटवर्थ घटकर 92.2 अरब डॉलर रह गया। इस तरह मुकेश अंबानी जहां रईस व्यक्तियों की सूची में 11वें स्थान पर पहुंच गए और फ्रैंकोइस बेटनकोर्ट मेअर्स एक पायदान नीचे लुढ़क कर रईसों की सूची में 12वें स्थान पर पहुंच गईं।

3.71 अरब डॉलर का इजाफा

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी 100 अरब डॉलर की संपत्ति वाले क्लब से सिर्फ 5.9 अरब डॉलर की दूरी पर हैं। आपको बता दें पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों के दाम में बढ़ोतरी होने की वजह से सिर्फ 1 दिन में ही मुकेश अंबानी की संपत्ति में 3.71 अरब डॉलर का इजाफा हो गया था। जिसके कारण उनकी संपत्ति एक दिन में ही 88.89 अरब डालर से बढ़कर 92.6 अरब डालर हो गई थी। इसके बाद मंगलवार को एक बार फिर मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.53 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और इसके साथ ही अंबानी 94.1 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दुनिया के टॉप अमीरों के 100 अरब डॉलर वाले क्लब के और करीब पहुंच गए।

Updated : 12 Oct 2021 10:33 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top