Home > अर्थव्यवस्था > मूडीज ने 2022 के लिए घटाया भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान, बताया ये...कारण

मूडीज ने 2022 के लिए घटाया भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान, बताया ये...कारण

मूडीज ने 2022 के लिए घटाया  भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान,  बताया ये...कारण
X

नईदिल्ली। रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर सर्विस ने वर्ष 2022 के लिए भारत के विकास दर के अनुमान को घटाकर 7 फीसदी कर दिया है। साख निर्धारण करने वाली रेटिंग एजेंसी ने इससे पहले आर्थिक वृद्धि दर 7.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।

मूडीज इनवेस्टर सर्विस ने शुक्रवार को जारी अपने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक अपडेट में यह बात कही। एजेंसी ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर ग्रोथ में गिरावट और मौद्रिक नीतियों में लगातार की जा रही सख्ती की वजह से भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ग्रोथ रेट के अनुमान में कटौती की गई है। इससे पहले एजेंसी ने 2022 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को 8.8 फीसदी से घटाकर 7.7 फीसदी कर दिया था।

रेटिंग एजेंसी मूडीज के ताजा अनुमान के मुताबिक भारत की आर्थिक वृद्धि दर की गति वर्ष 2023 में कम होकर 4.8 फीसदी रह जाएगी, जो वर्ष 2024 में फिर बढ़कर करीब 6.4 फीसदी होगी। एजेंसी के मुताबिक इसके बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है।भारत की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2021-22 (अप्रैल 2021 से मार्च 2022) में 8.7 फीसदी रही थी। इस बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मई से लेकर अभी तक नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट में 190 फीसदी का इजाफा किया है। इससे पहले वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने वित्त वर्ष 2022-23 में देश की जीडीपी 7 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दर का अनुमान जताया था। हालांकि, आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए 7.2 फीसदी विकास दर का अनुमान कायम रखा है।

Updated : 12 Nov 2022 7:29 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top